dharma sangrah
✕

रिलीज के 50 साल बाद आईएमडीबी की टॉप 100 फिल्मों में शामिल हुई पड़ोसन

Updated: रविवार, 7 अप्रैल 2019 (17:43 IST)
सुनील दत्त, सायरा बानो, किशोर कुमार और महमूद स्टारर फिल्म पड़ोसन को भारतीय सिनेमा की कुछ बेहतरीन फिल्मों में गिना जाता है। ज्योति स्वरूप के निर्देशन बनी यह फिल्म 1968 में प्रदर्शित हुई। अब इस फिल्म को इंटरनेट मूवी डेटाबेस (आईएमडीबी) ने टॉप 100 इंडियन फिल्मों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।
 
बांग्ला फिल्म पाशेर बाड़ी की इस हिंदी रीमेक को सायरा बानो की भी बेहतरीन अदाकारी के लिये जाना जाता है। सायरा बानो के बताया कि ये फिल्म उन्हें उनके करियर के शुरुआत में मिली थी। और उस समय वह काफी बिंदास और मस्त मौला किस्म की लड़की थीं। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने दिग्गज सितारों के साथ उनके काम को देखा और सीखा।
 
पड़ोसन को उसके गानों खासकर 'एक चतुर नार करके सिंगार' के कारण आज भी याद किया जाता है। हास्य से भरपूर इस गीत में मन्ना डे, किशोर कुमार और महमूद तीनों की आवाजें हैं। पड़ोसन भोला और बिंदु के रोमांस की भी कहानी है जहाँ सुनील दत्त, अपने पड़ोस में रहने वाली गोरी-चिट्टी लड़की को पटाने के लिए काफी जतन करते हैं। सायरा बानो की पड़ोसन की रिलीज़ के समय दिलीप कुमार से कुछ समय पहले ही शादी हुई थी और दिलीप साहब ने सायरा बानो के अभिनय की जमकर तारीफ की थी।

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख