अहिल्याबाई होलकर कई मामलों में एक असाधारण महिला थीं। जहां वे एक महान योद्धा और एक दूरदर्शी महिला थीं, वहीं उनका हृदय बड़ा विनम्र था। यह बात ज्यादा लोग नहीं जानते हैं कि अहिल्याबाई होलकर को जानवरों से भी बहुत लगाव था और वे उनका बहुत ख्याल रखती थीं।
यह शो उनके इस निश्छल स्वभाव पर भी रोशनी डालता है, जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं। दिलचस्प बात यह है कि चाइल्ड एक्टर अदिति जलतारे, जो इस शो में अहिल्याबाई होलकर की भूमिका निभा रही हैं, को भी जानवरों से बहुत प्यार है। शूटिंग के बीच अदिति अक्सर सेट पर घूमते हुए जानवरों के साथ खेलती नजर आती हैं और वो उन्हें अपने घर से लाया खाना भी खिलाती हैं।

उन्होंने कहा, मैं भी बहुत सवाल पूछती हूं और उनकी तरह सीखने को उत्सुक रहती हूं। वो हर तरह से एक उल्लेखनीय महिला थीं। पर्दे पर अहिल्याबाई होलकर का किरदार निभाना वाकई सम्मान की बात है।