sundarkand
✕

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से रातोरात स्टार बनी थीं हुमा कुरैशी, इन स्टार्स संग जुड़ चुका है नाम

Updated: शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (12:21 IST)
Huma Qureshi Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी 28 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हुमा अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात पॉपुलर हो गई थीं। दिल्ली में पली-बढ़ी हुमा बचपन से ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखती थीं।
 
हुमा ने दिल्ली के गार्गी कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स में अपना ग्रेजुएशन किया है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने थिएटर भी किया। उन्होंने आमिर रजा हुसैन, एनके शर्मा और वन एक्ट थिएटर ग्रुप में सोहेला कपूर जैसी दिग्गज हस्तियों के साथ परफॉर्म किया।

अपने एक्टिंग का सपना पूरा करने के लिए हुमा साल 2008 में मुंबई आ गईं। मुंबई आने के बाद हुमा ने कई फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए, लेकिन सफल नहीं हुईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और विज्ञापन में काम करने लगीं। हुमा ने आमिर खान और शाहरुख खान के साथ भी विज्ञापन किए। 
 
एक फोन के एड में हुमा को अनुराग कश्यप में स्पॉट किया। अनुराग ने हुमा को तीन फिल्मों के लिए साइन कर लिया। हुमा ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बॉलीवुड डेब्यू किया। फिल्म में उनका किरदार भले ही छोटा था, लेकिन अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ दी।
 
हुमा कुरैशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। करियर की शुरुआत में हुमा ने मनोज तंवर नाम के लड़के को डेट करना शुरू किया। हालांकि, उनका यह रिश्ता ज्यादा लंबा टिक नहीं पाया। इसके बाद हुमा का नाम एक बिजनेसमैन इब्राहिम अंसारी के साथ जुड़ा। 
 
हुमा का नाम अर्जन बाजवा के साथ भी जुड़ा। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक समय ऐसा भी था जब हुमा कुरैशी और अनुराग कश्यप की नजदीकियों की खबरें भी खूब वायरल हुई थी। बताया जाता है कि कुछ समय के लिए हुमा कुरैशी ने शाहिद कपूर को भी डेट किया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख