Daily Horoscope
✕

हुमा कुरैशी की फिल्म 'तरला' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Updated: शनिवार, 24 जून 2023 (17:00 IST)
film tarla trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म 'तरला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म तरला शेफ और कुकबुक लेखक तरला दलाल की बायोपिक है। इस फिल्म में हुमा तरला दलाल की भूमिका निभा रही हैं, फिल्म में शारिब हाशमी उनके पति नलिन दलाल की भूमिका में दिखाई देंगे।
 
ट्रेलर की शुरुआत तरला दलाल यानी हुमा से होती है, जिन्हें शादी के लिए लड़के वाले देखने आते हैं। तरला शारिब से शादी कर लेती हैं। शादी के बाद तरला अपनी एक पहचान बनाना चाहती हैं और वह सफलता की राह पाने का रास्ता खोज लेती हैं।
 
फिर वह अपनी कुकिंग क्लास शुरू करती हैं और देखते ही देखते वह सेलिब्रिटी शेफ बन जाती हैं। बता दें, सेलिब्रिटी शेफ तरला दलाल ने सौ से ज्यादा कुकिंग पर किताबें लिखी हैं, जिन्हें महिलाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है।
 
फिल्म तरला में हुमा कुरैशी के अलावा भारती अचरेकर, अमरजीत सिंह, शारीब हाशमी, और राजीव पांडे भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म को पीयूष गुप्ता ने निर्देशित किया है। नितेश तिवारी, रोनी स्कूरवाला और अश्विनी अय्यर ने फिल्म तरला को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म जी 5 पर रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख