dharma sangrah
✕

'कृष 4' में 4 अलग-अलग किरदारों में दिखेंगे रितिक रोशन!

Updated: बुधवार, 22 जुलाई 2020 (16:50 IST)
सुपर 30 और वॉर जैसी हिट फिल्में देने के बाद खबर है कि रितिक रोशन अपनी सुपरहिट फ्रैंचाइजी कृष की अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। रितिक रोशन ने कई बार इसको लेकर इशारा भी दिया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।

 
इस फिल्म को लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह की अपडेट आती रहती है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसको जानकर निश्चित ही रितिक रोशन के फैंस बहुत खुश होने वाले हैं। खबरों के अनुसार 'कृष 4' में रितिक रोशन के 4 रोल होंगे।
 
खबर के मुताबिक रितिक रोशन इस बार फिर रोहित के बेटे के रूप में नजर आएंगे लेकिन कहानी में काफी ज्यादा बदलाव भी कर दिए गए हैं। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं हुआ है लेकिन फिल्म काफी धमाकेदार होने वाली है। फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार भी काफी दमदार होने वाला है।
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरु हो चुका है और काफी जल्दी किसी आधिकारिक ऐलान की उम्मीद फैंस कर सकते हैं। कृष 4 को भी रितिक रोशन के पिता और मशहूर निर्देशक राकेश रोशन ही निर्देशित करने वाले हैं।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख