Daily Horoscope
✕

रितिक रोशन 49 के हुए, क्या बर्थडे सेलिब्रेट करना अभी उन्हें एक्साइट करता है

Updated: मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (13:04 IST)
रितिक रोशन का 10 जनवरी को बर्थडे है और इस जन्मदिन को मनाने के लिए बहुत कुछ है। वे 49 वर्ष के पूरे हो गए हैं। उनकी आगामी मूवी और भारत की पहली एरियल एक्शन एंटरटेनर 'फाइटर' के साथ दर्शकों को क्रेजी करने के लिए तैयार हैं। रितिक रोशन उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने हमेशा क्वांटिटी से ज्यादा क्वालिटी में यकीन किया हैं। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने केवल वही फिल्में की हैं जो वह वास्तव वे करना चाहते थे और कभी भी अच्छी स्क्रिप्ट को नहीं छोड़ा। यह प्रेरणा और ज्ञान अभिनेता के निजी जीवन में भी झलकता है, क्योंकि अब वह अपने जन्मदिन को उन चीजों को करने में समय बिताने के अवसर के रूप में देखते हैं जो उन्हें प्रफुल्लित करता है। 
 
यह पूछे जाने पर कि क्या जन्मदिन अभी भी उन्हें एक्साइट करता हैं, एक्टर कहते हैं, “मैं इसे (उनके जन्मदिन को) एक मजेदार दिन के रूप में देखता था लेकिन फिर कहीं न कहीं यह एक काम बन गया, एक ड्यूटी, जश्न मनाना चाहिए, पार्टी करनी चाहिए। लेकिन आज, मैं इसे उन चीजों को करने में समय बिताने के अवसर के रूप में देखता हूं जो मुझे संतुष्ट करती हैं। मैं अभी भी वही चीजें कर सकता हूं, लेकिन अब यह मेरी अपनी इच्छा और सेंस ऑफ फुलफिलमेंट है न कि खुद द्वारा थोपा गया कोई मैनडेट। 

ALSO READ: पठान ट्रेलर रिव्यू: सफलता इस बात पर टिकी है कि जॉन अब्राहम से शाहरुख खान कैसे पार पाते हैं
 
रितिक रोशन ऑन स्क्रीन और ऑफस्क्रीन हमेशा रियल ही रहना पसंद करते हैं और फिर भी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले आइकन में से एक हैं जिसका पूरा क्रेडिट उनके ह्यूमर, विजडम और जिंदगी देखने के उनके नजरिए को जाता है, जो रियल और रिलेटेबल होते है। 
 
ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि इन 49 सालों में उनकी सबसे बड़ी सीख क्या रही है तो इस पर तुरंत जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "पिरामिड के टॉप पर वह शांति नहीं है जिसे हम सभी काम पूरा होने के बाद पाने की उम्मीद करते हैं। वास्तव में, यह हम पल में हर चीज और हर एक्शन का बेस और आधार है। हमें शांति से शुरुआत करने की जरूरत है। शुरुआत में होने की स्थिति ही शांति होनी चाहिए।"
 
'विक्रम वेधा' में अपने प्रदर्शन के लिए हर तरफ से तारीफ और सरहाना हासिल करने के बाद, रितिक रोशन ने अब 2023 में 'फाइटर' के साथ नया मुकाम बनाने की तैयारी में हैं, जिसमें वे दीपिका पादुकोण के साथ पहली बार नजर आएंगे।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख