Hanuman Chalisa

आर्यन खान के सपोर्ट में आगे आए रितिक रोशन, बोले- जीवन एक स्ट्रेंज राइड है

गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (14:06 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों मुश्किल वक्त का सामना कर रहे हैं। बीते दिनों एनसीबी की टीम ने आर्यन खान को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज में ड्रग्स पार्टी करते हुए पकड़ा था। आर्यन 2 अक्टूबर से एनसीबी की कस्टडी में हैं। 

 
आर्यन खान को गिरफ्तारी के बाद से ही कई बॉलीवुड सेलेब्स का उन्हें सपोर्ट मिल रहा है। अब इस लिस्ट में रितिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में रितिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्यन की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके सपोर्ट में लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया है। 
 
रितिक रोशन ने लिखा, मेरे प्रिय आर्यन, जीवन एक स्ट्रेंज राइड है। यह बहुत अच्छी है क्योंकि यह परिवर्तनशील है। भगवान दयालु हैं। वे सबसे टफ लोगों को ही सब टफ चीजें देते हैं। आप जानते हैं कि आपको तब चुना गया है जब आप परेशानियों के बीच खुद को संभालने का दबाव महसूस कर सकते हैं। 
 
उन्होंने लिखा, मुझे पता है कि आपको ये अभी महसूस हो रहा होगा। क्रोध, भ्रम, लाचारी... आह ये सब एक हीरो को आपके अंदर से बाहर निकालने के लिए आवश्यक चीजें हैं। लेकिन सावधान रहें यही चीजें अच्छे सामान को जला सकती हैं जैसे दया, करुणा, प्यार को।
 
रितिक ने आगे लिखा, 'अपने आप को तपने दें, लेकिन बस सही से.. गलतियां, असफलताएं, जीत, सफलता... ये सभी समान हैं यदि आप जानते हैं कि कौन से हिस्से को अपने पास रखना हैं और कौन से हिस्से अनुभव से दूर फेंकना हैं। लेकिन पता है, कि आप उन सभी के साथ बेहतर विकसित हो सकते हैं। मैं तुम्हें एक बच्चे के रूप में जानता हूं और मैं तुम्हें एक आदमी के रूप में भी जानता हूं। इसे अपना बनाओ। आप जो कुछ भी अनुभव करते हैं वो आपके हैं। वे आपके गिफ्ट हैं, मुझ पर विश्वास करो।
 
बता दें कि आर्यन खान की कस्टडी 7 अक्टूबर को खत्म हो रही है। अब आर्यन को फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा। आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे एक बार फिर कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर करेंगे। 
 
चार अक्टूबर को एनसीबी ने कोर्ट में बताया था कि आर्यन कोडवर्ड में चैटिंग करता था और इसे डीकोड करने के लिए ये कस्टडी जरूरी है। कई चैट्स ये बताते हैं कि उसका डीलर्स के साथ कनेक्शन है। जिसके बाद कोर्ट ने आर्यन की रिमांड बढ़ा दी थी।

Show comments

थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को मिला A सर्टिफिकेट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन – फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

'बाहुबली: द बिगिनिंग' के 11 साल: प्रभास की आवाज़ में गूंजते ये डायलॉग आज भी हैं सुपरहिट

उत्तराखंड के ऐतिहासिक टनल रेक्स्यू पर फिल्म 'सिल्कयारा 41' लेकर आ रहे आमिर खान, कबीर खान करेंगे निर्देशन

'बंटवारा 1947' में गूंजेगी सोनू निगम की आवाज, ए.आर. रहमान ने शेयर किया बड़ा अपडेट

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख