dharma sangrah
✕

रितिक रोशन बोले- मैं उस तरह का अभिनेता हूं जो खुद अपनी लाइफ से सीखता है

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (16:25 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन कभी भी एक्शन से दूर नहीं रहते हैं और वह हमेशा अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहते हैं। अभिनेता अपनी फिल्म 'फाइटर' के लिए पूरी तरह से तैयार है और रितिक, जो इससे पहले भी सिद्धार्थ आनंद के साथ काम कर चुके हैं, उन्होंने अब एक अभिनेता के रूप में काम करने की अपनी प्रक्रिया पर खुलकर बात की है।

 
आईएफएफआई 2021 में एक बातचीत के दौरान, रितिक से पूछा गया कि क्या वे सच में किसी तरह के इमोशन्स को महसूस करते हैं या वह अपनी भूमिका निभाने के लिए किसी तरह के शानदार तरीके को अपनाते हैं। इस पर स्टार ने जवाब दिया, हर अभिनेता का अपना प्रोसेस होता है, ऐसा कोई प्रोसेस नहीं है जो गलत हो। 
 
रितिक ने कहा, मैं उस तरह का अभिनेता हूं जो खुद अपनी लाइफ से सीखता है। मैं आमतौर पर अपनी यादों और अनुभवों के माध्यम से गुजरता हूं और कैमरे पर कुछ लाने की कोशिश करता हूं जो मेरा सीक्रेट है, यह मेरे दिमाग में है। इमोशन्स रियल है क्योंकि मैं इसे महसूस कर सकता हूं, यह मेरी लाइफ और मेरे अनुभव से है।
 
उन्होंने आगे कहा, मैं आमतौर पर अपनी सभी भावनाओं को महसूस करता हूं और यह बहुत अच्छा है क्योंकि अगर मैंने भावनाओं को महसूस नहीं किया होता और अगर डायरेक्टर कहते है, 'शानदार शॉट!' तो, मुझे पता चल जाता कि हम सिंक में नहीं हैं।
 
इससे पहले, रितिक और आनंद ने वॉर और बैंग बैंग जैसी हिट फिल्में दी हैं और अब एक पावर-पैक एक्शन देशभक्ति फिल्म के साथ वापस आ गए हैं। साथ ही, फाइटर के साथ रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार कॉलेब्रेट कर रहे हैं।
 

Show comments

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का नया पोस्टर रिलीज, पिता-बेटी की इमोशनल कहानी देख फैंस हुए एक्साइटेड

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख