dharma sangrah
✕

बॉक्सर की किक से फट गया था जॉन अब्राहम का सीना, 'केबीसी 13' के मंच पर दिखाए चोट के निशान

Updated: शनिवार, 27 नवंबर 2021 (16:13 IST)
अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' में हर शुक्रवार स्पेशल गेस्ट शिरकत करते हैं। बीते शुक्रवार फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की स्टार कास्ट जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार शो में पहुंचे थे।

 
इस दौरान जॉन और दिव्या ने अपने लाइफ और करियर से जुड़ी कई बतों को अमिताभ बच्चन के साथ शेयर किया। इस दौरान जॉन अब्राहम ने बताया कि एक बॉक्सर के किक मारने से उनका सीना फट गया था, जिसके निशान आज भी उनके शरीर पर हैं।
 
जॉन अब्राहम ने बताया, कॉलेज में मैं ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लिया करता था। तभी मैं पैसे जमा करके थाईलैंड गया था। वहां मैं Muay Thai फॉर्म में किक बॉक्सिंग करता था, जो कि मार्शल आर्ट का एक फॉर्म है। मैं पैसे कमाने के लिए इंविटेशन राउंड भी करता था।
 
जॉन ने कहा, एक राउंड में एक बॉक्सर ने मेरे सीने पर किक मारा, जिससे मेरा सीना फट गया था। यह बताते हुए जॉन अपनी सीट से उठ गए और शर्ट खोलकर अपने सीने में लगी चोट के निशान दिखाए, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए।
 
बता दें कि 'सत्यमेव जयते 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म भ्रष्टाचार के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में जॉन ट्रिपल रोल निभा रहे हैं। एक तरफ जहां एक बड़े राजनेता के रूप में जॉन दिख रहे हैं, वहीं उनके दो जुड़वा बेटों के रूप में भी जॉन अब्राहम ही हैं।
 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख