sundarkand

‍बिहार के लाला : रितिक रोशन

Updated: सोमवार, 15 जनवरी 2018 (22:08 IST)
अभिनेता रितिक रोशन के जन्मदिवस पर उनसे मुलाकात करने के लिए देश भर से उनके प्रशंसक जुहू स्थित उनके घर के बाहर इकट्ठा हुए थे। अभिनेता के एक बिहारी फैन क्लब ने अपने ही अंदाज़ में रितिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
 
रितिक रोशन के बिहार के प्रशंसकों ने एक वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने अभिनेता को 'बिहार के लाला' कह कर पुकारा है।
 
रितिक रोशन उन चुनिंदा बॉलीवुड कलाकारों में से है जिनके प्रशंसक विश्वभर में फैले हैं और हर उम्र का व्यक्ति इस उम्दा अभिनेता के अभिनय का कायल है।
 
यह आश्चर्यजनक नहीं था कि जब 10 जनवरी की सुबह 7 बजे से ही अपने पसंदीदा अभिनेता को जन्मदिन की शुभेच्छा देने के लिए प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या अभिनेता के निवास स्थान पर पहुंच गई ।
 
10 जनवरी का वो यादगार दिन अनगिनत पत्र, उपहार, हाथों से बनाये गए खास तोहफे और प्रशंसकों के हुजूम से लबरेज था।
 
रितिक रोशन के बिहारी प्रशंसकों ने अभिनेता के जन्मदिन पर उनसे मिलने के पूरे वाक्य को एक अनोखे ढंग से बयां किया। 
 
देश के चहेते सुपरस्टार के लिए संदेश के साथ एक वीडियो बनाया गया, जिसमे लिखा गया,"हम आए हैं अपने प्रिय सितारे का जन्मदिन मनाने उनके घर मुंबई में।  
 
वीडियो में 'चुन्नू कुमार झा' नामक एक चाय विक्रेता का विशेष संदेश भी है, जो रितिक रोशन का सबसे बड़े प्रशंसक होने का दावा करता है। अपना उत्साह जाहिर करते हुए चुन्नू ने कहा,"सबसे बड़ा फैन हूं मैं। उनके लिए मैं चाय ले के सुबह 8 बजे से, उनके बर्थडे पर आता हूं। मेरा नाम चुन्नू कुमार झा है, मैं बिहार का रहने वाला हूं।"
 
रितिक रोशन ने समय निकालकर अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और अपने जन्मदिन के मौके पर उनके साथ सेल्फी खिंचवाई और उन्हें ऑटोग्राफ दिया।
 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख