biodatamaker
✕

रितिक रोशन ने फिर छोड़ी फिल्म... अक्षय कुमार लेंगे जगह!

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (19:02 IST)
रितिक रोशन लोकप्रिय हैं। अच्छे अभिनेता हैं। हैंडसम हैं। चाहे तो हर साल दो से तीन फिल्म कर सकते हैं और अन्य स्टार्स से आगे निकल सकते हैं, लेकिन वे फिल्म ही नहीं करते। उन्हें निर्माता-निर्देशक फिल्म ऑफर भी करते हैं, लेकिन रितिक हां और ना के बीच झूलते रहते हैं। शुद्धि, ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में इसी कारण उनके हाथ से निकली। 
 
पिछले दिनों रितिक रोशन को आनंद कुमार का बॉयोपिक ऑफर हुआ। 'सुपर 30' नामक इस फिल्म को विकास बहल बनाने वाले हैं। यह पटना के आनंद कुमार पर आधारित है जो रामानुजन स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स चलाते हैं और बच्चों को आईआईटी की तैयारी कराते हैं। इस सिलसिले में कुछ दिनों पहले विकास बहल, आनंद कुमार और रितिक रोशन ने मीटिंग भी की थी। रितिक को यह आइडिया पसंद भी आया, लेकिन अब खबर आई है कि उन्होंने यह फिल्म नहीं करने का फैसला लिया है। 


 
रितिक के फिल्म नहीं करने की दो वजह सामने आ रही हैं। पहली, रितिक रोशन ने भारी-भरकम फीस और मुनाफे में पचास प्रतिशत भागीदारी मांगी जिससे बात नहीं बन पाई। वहीं सूत्रों का कहना है कि पैसा फिल्म को न करने की वजह नहीं है। रितिक स्क्रिप्ट में बदलाव करना चाहते थे। इस बारे में उन्होंने अपने पिता राकेश रोशन से भी सलाह ली। दोनों को लग रहा था कि यह स्क्रिप्ट डॉक्यूमेंट्री टाइप है और इसमें जरूरी बदलाव किए जाने चाहिए। आखिरकार कुछ नया नहीं सूझा और इस स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए रितिक राजी नहीं हुए। 
 
सुनने में आया है कि 'सुपर 30' से जुड़े लोग अक्षय कुमार को लेना चाहते हैं। इस सिलसिले में उन्होंने अक्की से मुलाकात भी की। चूंकि अक्षय बेहद व्यस्त हैं इसलिए उन्होंने अभी हां नहीं कहा है। गौरतलब है कि यह फिल्म पहल सलमान को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। 

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख