Hanuman Chalisa
✕

तापसी पन्नू ने अपने बिकिनी फोटो पर कमेंट करने वालों को दिया जवाब

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (18:57 IST)
तापसी पन्नू न केवल एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फ्रैंकनेस के लिए भी जानी जाती हैं। नाम शबाना और पिंक की इस एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिसे उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 
 
तापसी ने अपनी समुद्र तट के किनारे बि‍किनी में पिक्चर अपलोड की है। ब्लु फ्लोरल बिकिनी में तापसी वाकई कूल लग रही हैं। तापसी अपनी आने वाली फिल्म 'जुड़वा 2' के प्रमोशन में लगी हैं और इस पिक्चर में भी उन्होंने फिल्म के गाने 'आ तो सही' का प्रचार किया है। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है कि जब आप लहरों के विपरीत हों, तब वो आप ही हो जिसे खुद के लिए खड़े रहना है। बस मुस्कुराना ना भूलना। जुड़वा 2.. आ तो सही... 
 
जहां कुछ लोगों ने उनकी तस्वीरों की खुलकर तरीफ की, वहीं कुछ ट्रोलर्स भी है जिन्हें उनकी खूबसूरती से भी तकलीफ है। इन ट्रोलर्स ने तापसी को ऐसी तस्वीरों के लिए शर्मिन्दा करने की कोशिश की। एक ट्रोलर ने लिखा है कि कम से कम सोशल मीडिया पर ऐसी गंदी पिक मत अपलोड करिए.. गंदी-गंदी मूवी बना के देश की यंग पीढ़ी को बर्बाद कर ही रहे हैं आप लोग.. 
   
इस पर चुप रहने के बजाय, तापसी ने उसे एक शानदार जवाब दिया। तापसी ने लिखा कि गंदी?? मुझे पता था कि मुझे मेरे ऊपर से रेत साफ कर देना चाहिए थी। अगली बार मैं ध्यान रखुंगी। 
 
इस जवाब के बाद तापसी ने यह साबित कर दिया कि कोई भी नेगेटिव बात उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। 

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख