Hanuman Chalisa
✕

12 करोड़ रुपये की फिल्म और कलेक्शन 200 करोड़ की ओर

Updated: शनिवार, 27 अक्टूबर 2018 (17:34 IST)
आदित्य चोपड़ा ने अपनी पत्नी रानी मुखर्जी को लीड रोल में लेकर 'हिच‍की' फिल्म बनाई थी। यह एक ऐसी लड़की की कहानी थी जो बोलते-बोलते हकलाने लगती है। इस समस्या के बावजूद वह एक सफल टीचर बन कर दिखाती है। 
 
आदित्य बॉलीवुड के चतुर निर्माता हैं। वे जानते हैं कि किस फिल्म का बजट कितना रखना है। चूंकि फिल्म में रानी के अलावा कोई नामी चेहरा नहीं था और विषय भी हटके था, इसलिए आदित्य ने फिल्म को मात्र 12 करोड़ में तैयार किया जिसमें प्रचार भी शामिल था। 
 
भारत में इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और 58 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। चीन को छोड़ इस फिल्म को कई देशों में रिलीज किया गया जहां से फिल्म ने 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
अब बारी आई चीन की। चीनी दर्शकों ने फिल्म को खासा पसंद किया और वहां से यह फिल्म 105 करोड़ रुपये का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। अभी भी फिल्म वहां चल रही है। 
 
इस तरह से फिल्म ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 183 करोड़ रुपये का किया है। जल्दी ही यह 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। 
 
फिल्म के विभिन्न अधिकारों को बेच कर जो कमाई की गई है वो अलग है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख