ramcharitmanas

अल्लू अर्जुन की दमदार परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुईं हेमा मालिनी, धर्मेंद्र से तुलना करते हुए कही ये बात

Updated: गुरुवार, 11 मई 2023 (10:53 IST)
Hema Malini praises Allu Arjun : पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन ने हमेशा अपने जोरदार प्रदर्शन से देश को प्रभावित किया है। सुपरस्टार ने अला वैकुंठपुरमलो, डीजे, पुष्पा: द राइज जैसी कई और दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इन फिल्मों ने उन्हें हमेशा बॉक्स ऑफिस और दर्शकों, दोनों के दिलों का बादशाह बनाए रखा। बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के अलावा, अर्जुन को उनके फैन्स द्वारा उनके विनम्र और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए भी सराहा जाता है। 

 
आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज और त्योहारों तक, पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन के स्वैग ने उनकी लोकप्रियता की ऐसी मिसाल कायम की, जो पहले कभी नहीं देखी गई। अल्लू अर्जुन के लिए ये दीवानगी हर दिन के साथ बढ़ती ही जा रही है। हाल में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी अल्लू अर्जुन से इम्प्रेस नजर आईं और उन्होंने उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा। 
 
अल्लू अर्जुन के बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, मैंने भी पुष्पा: द राइज देखी थी, और बड़ा मजा आया देख के। कई लोगों ने फिल्म में अल्लू अर्जुन के वॉक पर आधारित डांस स्टेप किए हैं। मुझे उनकी परफॉर्मेंस भी बहुत पसंद आई। फिर मैंने उसे (अल्लू अर्जुन) एक और फिल्म में देखा और महसूस किया कि वह इतना अच्छा दिखने वाला लड़का है। 
 
हेमा मालिनी ने कहा, वह पुष्पा में लुंगी पहने हुए बेहद देहाती और बेहद अलग दिखता था। उसने ऐसा किरदार निभाया और फिर भी वह हीरो है। यह तारीफ लायक है कि वह इस तरह के लुक को स्पोर्ट करने और भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए। हमारी हिंदी फिल्म के हीरो थोड़ी ना ऐसा दिखेंगे। मुझे याद है कि रजिया सुल्तान में धरमजी को सांवला दिखना था और वह झिझक रहे थे।
 
ऐसे में इंडस्ट्री में ऐसी फेमस एक्ट्रेस से आने वाली ये तारीफ एक परफॉर्मर के रूप में और एक इंसान के रूप में अल्लू अर्जुन की आभा के बारे में बहुत कुछ बयां करती हैं, जो केवल किसी क्षेत्र तक ही सीमित नही हैं, बल्कि पूरे देश और उसके बाहर भी उनका चार्म फैला हुआ हैं।
 
इसके अलावा, अल्लू अर्जुन के इम्प्रेसिव लाइनअप में उनकी ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज' का दूसरा पार्ट शामिल है। इस अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा : द रूल' से अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्पराज का पहला लुक हाल ही में सामने आया था जिसने लोगों को पूरी तरह से दंग कर दिया था। फिल्म के दमदार फर्स्ट लुक को जारी करने के लिए एक प्रभावशाली कैंपेन शुरू करने के बाद, मेकर्स ने दुनिया भर में पुष्पा द रूल की शुरुआत की। इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा द्वारा एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट की घोषणा की हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

गणेश चतुर्थी पर इन बॉलीवुड सितारों के घर विराजते हैं बप्पा, कार्तिक से पश्मिना तक मनाते हैं खास अंदाज में उत्सव

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख