dharma sangrah
✕

एक्ट्रेस हेजल कीच ने कराई नाक की सर्जरी, हुई थी ये बीमारी

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (12:10 IST)
एक्ट्रेस हेजल कीच साल 2016 में क्रिकेटर युवराज सिंह से शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूर हैं। हेजल भले ही फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। हालांकि कुछ वक्त से वह सोशल मीडिया पर भी कोई पोस्ट शेयर नहीं कर रही थी। इस बात से हेजल के फैंस काफी परेशान थे।


अब हेजल ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वे इन दिनों कहां गायब थीं। हेजल ने एक सेल्फी शेयर करते हुए लंबा पोस्ट लिखा है। हेजल ने लिखा- मैं काफी वक्त से गायब थी तो मुझे लगा कि आपको बता देना चाहिए कि मैं इन दिनों कहां गायब थी। एक महीना पहले मेरी नाक की सर्जरी हुई थी। मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। यह कोई गंभीर बीमारी नहीं थी लेकिन पता चलने पर इसका इलाज करवाया।

हेजल ने लिखा, मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब मानती हूं कि मुझे ऐसी सास मिली। जब उनके साथ चेकअप कराने गई तो पता चला कि नाक में अंदर की ओर डैमेज हुआ है। अब मेरी नाक पूरी तरह से ठीक है और मैं आराम से सांस ले सकती हूं। नाक की वजह से मेरा एक्सरसाइज करना भी बंद हो गया था।
हेजल साल 2012 में करीना कपूर, सलमान खान के साथ फिल्म बॉडीगार्ड में नजर आई थीं। फिल्मों में आने से पहले हेजल कीच मॉडलिंग करती थीं। साथ ही हेजल ने कई फिल्मों में आइटम नंबर भी किया है। बीते दिनों हेजल ने इस बात का खुलासा किया था कि 10 साल पहले वो डिप्रेशन से जूझ रही थीं। लेकिन अब उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख