Hanuman Chalisa
✕

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को मिली बॉलीवुड फिल्म

Updated: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (18:34 IST)
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को बॉलीवुड की फिल्म मिल गई है। कुछ दिनों पहले हसीन जहां ने अपने मॉडलिंग फोटो शूट को ट्‍वीट किया था। हसीन जहां के मुताबिक उन्हें अमजद खान की फिल्म में अभिनय का मौका मिला है। इस फिल्म में वे एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देंगी।
 
 
 
इससे पहले शमी की पत्नी हसीन जहां ने शनिवार को एक ट्वीट किया जिसमें वे फोटो शूट करती हुई दिखाई दे रही हैं। हसीन जहां के मुताबिक वे अपनी बेटी को सम्मानजनक जिंदगी देना चाहती हैं इसलिए उन्होंने काम करने का फैसला किया।

2014 से पहले हसीन जहां मॉडलिंग करती थीं लेकिन शमी के साथ शादी के बाद उन्होंने इसे बंद कर दिया था। हसीन जहां ने आईपीएल में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए चीयर लीडर का काम भी किया था।
 
हसीन जहां के मुताबिक वे मुंबई लौटकर अपना नया सफर शुरू करना चाहती थीं। यहां उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फोटोशूट करवाया। इसके बाद उन्हें अमजद खान ने फिल्म का प्रस्ताव दिया। हसीन जहां इस समय अपनी 3 साल की बेटी के साथ शमी से अलग रह रही हैं।



हसीन ने मोहम्मद शमी और उनके बड़े भाई समेत परिवार के 5 सदस्यों पर मानसिक व शारीरिक अत्याचार समेत कई संगीन आरोप लगाए थे। हसीन जहां ने कोलकाता के अलीपुर कोर्ट में 10 अप्रैल को मोहम्मद शमी और अन्य के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख