• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Harshvardhan Kapoor, Deepika Padukone
Written By

हर्षवर्धन को दीपिका के साथ मिली फिल्म!

हर्षवर्धन कपूर
अनिल कपूर के बेटे और सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर 'मिर्जिया' फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रहे हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी। बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज़ को यह फिल्म दिखाई गई है और सभी ने इसकी खूब तारीफ भी की है।

 
हर्षवर्धन को भविष्य का सितारा माना जा रहा है और रिलीज के पहले उन्हें तीसरी फिल्म मिल गई है। विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'भावेश जोशी' तो वे कर ही रहे हैं, अब उन्हें 'बदलापुर' वाले श्रीराम राघवन ने भी साइन किया है। 
श्रीराम से दीपिका पादुकोण ने भी मुलाकात की है और वे यह फिल्म करना चाहती हैं। यदि श्रीराम मान जाते हैं तो इस फिल्म में दीपिका और हर्षवर्धन की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म की शूटिंग 3 महीने में ही खत्म हो जाएगी। 
ये भी पढ़ें
अभिजीत ने करण को कहा मिसेस करण जौहर खान