dharma sangrah
✕

47 साल की हुईं ट्विंकल खन्ना, शादी के बाद एक्टिंग करियर को कह दिया अलविदा

Updated: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (15:46 IST)
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना 29 दिसंबर को 47 साल की हो गई हैं। 1974 को पुणे में जन्मी ट्विंकल खन्ना को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता राजेश खन्ना अभिनेता जबकि मां डिंपल कपाड़िया जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी।

 
घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण ट्विंकल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थीं। इस वजह से उनका भी रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी।
 
ट्विंकल खन्ना ने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरूआत साल 1995 में रिलीज फिल्म बरसात से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की बॉबी देओल ने निभाई थी जो उनके करियर की भी पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्माण धर्मेंद्र ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई साथ ही ट्विंकल खन्ना के अभिनय को भी सराहा गया।
 
ट्विंकल खन्ना उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने खान त्रिमूर्ति के साथ काम किया है। ट्विंकल खन्ना ने सलमान खान के साथ जब प्यार किसी से होता है, शाहरूख खान के साथ बादशाह, और आमिर खान के साथ मेला में काम किया है।
 
इन सबके साथ हीं ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार, सैफ अली खान, अजय देवगन जैसे बड़े सितारो के साथ भी काम किया। साल 2001 में अक्षय कुमार के साथ शादी करने के बाद ट्विंकल खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। ट्विंकल खन्ना इन दिनों अपने पति अक्षय कुमार के साथ मिलकर फिल्म निर्माण के क्षेत्र में व्यस्त है।

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख