biodatamaker
✕

गली बॉय के निर्माता दर्शकों को देंगे एक खास सरप्राइज!

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (19:00 IST)
जोया अख्तर के निर्देशन में बनी "गली बॉय" अपने दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के गीत "अपना टाइम आएगा" की भारी सफलता के बाद निर्माता, दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आ रहे हैं।
 
फिल्म की घोषणा के बाद से ही गली बॉय सुर्खियों में बनी हुई है। इंटरनेट पर ट्रेलर और पहला गाना हिट होने के साथ, गली बॉय वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक बन गई है।
 
शानदार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माता अब अपने दर्शकों के लिए एक ख़ास सरप्राइज देंगे, जिसके लिए इंतजार करना होगा। दुनिया भर के प्रशंसक सोशल मीडिया पर फिल्म पर अपने प्यार और प्रशंसा की बौछार कर रहे हैं और बेसब्री से फ़िल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे है।
 
गली बॉय धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। पहली बार बड़े पर्दे पर आलिया भट्ट के साथ नज़र आने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फ़िल्म में एक स्ट्रीट रैपर की भूमिका निभा रहे हैं।
 
गली बॉय में आलिया भट्ट भी हैं जो एक्सेल एंटरटेनमेंट और जोया अख्तर के साथ पहली बार अभिनय कर रही हैं और फिल्म में अनदेखे अवतार में नज़र आएंगी।
 
एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा निर्मित, जोया अख्तर द्वारा निर्देशित "गुली बॉय" 14 फरवरी 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 

Show comments

हनी सिंह के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण सड़क हादसे में भतीजे का निधन

हमें साथ में और भी बहुत कुछ करना था दोस्त, संजय गुप्ता को याद कर भावुक हुए रितिक रोशन

रावण-जटायु युद्ध के एक सीन के लिए 6.5 साल की मेहनत, नितेश तिवारी ने खोले 'रामायण' के विजुअल इफेक्ट्स के राज

Bigg Boss 20: सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास, लव गिल संग रिश्ते पर उठाए सवाल

बॉलीवुड की सबसे बड़ी दिवाली क्लैश के दो साल, कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' ने दी थी 'सिंघम अगेन' को मात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख