Hanuman Chalisa
✕

क्या कैटरीना कैफ मान जाएंगी गोविंदा की बात!

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (19:07 IST)
गोविंदा मानने को तैयार ही नहीं हैं कि उनका करियर बतौर हीरो खत्म हो चुका है। यहां शाहरुख खान की फिल्में नहीं चल रही हैं तो भला गोविंदा की फिल्म कौन देखेगा? ज्यादा दिन नहीं हुए जब उनकी फिल्म 'आ गया हीरो' रिलीज हुई थी। कब आई और कब चली गई पता भी नहीं चला। 
 
खबर है कि गोविंदा अपने लिए एक धांसू फिल्म बनाना चाहते हैं। कमबैक फिल्म। जो उन्हें फिर एक बार हीरो के रूप में खड़ा कर दे। इस‍ फिल्म के लिए वे निर्देशक ढूंढ रहे हैं और हीरोइन के रूप में कैटरीना कैफ को फिल्म में लेना चाहते हैं। 
 
कैटरीना के साथ गोविंदा 'पार्टनर' फिल्म कर चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि हसीना (कैटरीना) मान जाएगी। नहीं मानी तो सलमान से दबाव डलवा सकते हैं। पर सलमान ऐसा करेंगे? 
 
गोविंदा से जुड़े लोगों के मुताबिक हीरोइन को सिर्फ दस-बारह दिन की शूटिंग करना होगी। उनका रोल पूरी फिल्म में ऐसा फैलाया जाएगा कि वह हीरोइन लगेगी। 
 
देखना है कि कैटरीना गोविंदा की बात मानती है नहीं। 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख