dharma sangrah
✕

ब्रह्मांड ही नहीं गूगल पेज पर भी एवेंजर्स के विलेन का कहर, 'Thanos’ टाइप करते ही गायब हो रहे हैं सर्च रिजल्ट्स

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (15:57 IST)
मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' भारत में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर दुनियाभर में क्रेज बना हुआ है। ये इसलिए भी क्योंकि ये एवेंजर्स सीरीज की आखिरी फिल्म है। इस फिल्म में हर एक एवेंजर थानोस को मारना चाहता है। जो कि इस फिल्म में विलेन बना हुआ है। इस फिल्म के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए गूगल ने भी एक नया फीचर अपने होम पेज पर जोड़ा है।


अगर आप गूगल सर्च में ‘Thanos’ टाइप करेंगे तो आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें दाहिनी ओर थानोस का हाथ (Infinity Stone studded gauntlet) या एस्टर एग दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही एक चुटकी बजेगी और गूगल सर्च के रिजल्ट पेज के सारे कॉन्टेंट धूल बनकर उड़ने लग जाएंगे।
 
इसके बाद पेज अपने आप ऊपर और नीचे की तरफ मूव करने लगता है। अगर आप इसे रोकना चाहते हैं तो लिए आपको दोबारा स्क्रीन पर बने थानोस के इस हाथ पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही सर्च रिजल्ट्स फिर से दिखने लगेंगे और एक-एक कर वापस आ जाएंगे।
 
वहीं, थानोस सर्च रिजल्ट के सबसे ऊपर देखेंगे तो पहले आपको 90 मिलियन सर्च रिजल्ट दिखेंगे फिर बाद में ये घट कर 45 मिलियन हो जाएंगे। ये इसलिए क्योंकि आखिरी एवेंजर्स फिल्म में थानोस ने आधी दुनिया खत्म कर दी है। दुबारा इस आइकॉन को क्लिक करेंगे तो सबकुछ ग्रीन दिखेगा।
 
दरअसल, इस मूवी के कैरेक्टर्स को ट्रिब्यूट देने के लिए गूगल ने मार्वल के साथ हाथ मिलाया है। यह खास ऑप्शन कुछ ब्राउजर्स पर ही काम करता है और क्रोम भी इसमें शामिल है। गूगल पर कई ऐसे कमांड्स हैं जिन्हें सर्च करने पर अलग-अलग ऐक्शंस दिखाई देते हैं। इसी तरह गूगल ने मार्वल की फिल्म के रिलीज पर नया स्पेशल कमांड अपने कोड में जोड़ा है।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख