dharma sangrah
✕

ना हिना खान, ना आकाश ददलानी, अर्शी खान है गूगल की टॉप सर्च्ड एंटरटेनर

Updated: गुरुवार, 14 दिसंबर 2017 (17:01 IST)
बिग बॉस वैसे तो टेलीविज़न का सबसे बड़ा एंटरटेनिंग शो है, लेकिन बिग बॉस में सबसे बड़ा एंटरटेनर कौन है यह जानना ज़्यादा दिलचस्प होगा। इसका जवाब दिया है हर सवाल का जवाब देने वाले गूगल ने। गूगल ने 2017 के टॉप सर्च्ड इंडियन एंटरटेनर्स की लिस्ट जारी की है, इसमें पहले स्थान पर रही हैं सनी लियोनी। वहीं सबसे बड़ी एंटरटेनर की इस लिस्ट में दुसरे नंबर का खिताब मिला है बिग बॉस की कंटेस्टेंट अर्शी खान को, यानि कि बिग बॉस के घर में तो वे नंबर 1 पर ही हैं। 
 
मज़ेदार बात यह है कि बिग बॉस में आकाश ददलानी और हिना खान खुद को सबसे बड़ा एंटरटेनर मानते थे। लेकिन इन सबको पछाड़ कर आगे बढ़ी हैं अर्शी। अर्शी खान अपने लुक्स, हितेन के साथ मस्ती, बोल्ड और बिंदास नेचर की वजह से फेमस हो रही हैं। अपनी पुरानी कंट्रोवर्शियल और पर्सनल लाइफ की वजह से भी वे काफी चर्चा में रही हैं। यह सभी बातें जानने के लिए लोग उन्हें गूगल पर सर्च कर रहे हैं और इसी वजह से अर्शी गूगल ट्रेंड में दूसरे नंबर पर पहुंची है। 
 
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बिग बॉस की ही एक्स-कंटेस्टेंट सपना चौधरी, चौथे पर विद्या वोक्स और पांचवे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी रही हैं। गूगल ने इसी तरह टॉप ट्रेंडिंग सांग्स, न्युज़, मूवीज़, स्पोर्ट्स ईवेंट्स की भी लिस्ट जारी की है। 

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख