Daily Horoscope

गूगल ने किया श्रीदेवी को याद, एक्ट्रेस की बर्थ एनिवर्सरी पर बनाया खास डूडल

Updated: रविवार, 13 अगस्त 2023 (11:52 IST)
sridevi google doodle: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की 13 अगस्त को 60वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर फैंस और सेलेब्स दिवंगत अदाकारा को याद कर रहे हैं। श्रीदेवी का जन्म 1963 में तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी में हुआ था। श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर गूगल ने भी एक खास डूडल बनाकर एक्ट्रेस को अपना ट्रिब्यूट दिया है।
 
गूगल सर्चइंजन खोलते ही श्रीदेवी की याद में बना खास डूडल दिखाई देगा। गूगल ने फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी की यात्रा को इस खास डूडल के जरिए दिखाने की कोशिश की है। गूगल ने श्रीदेवी को डूडल समर्पित करते हुए लिखा, वह बचपन में ही फिल्मों से प्यार करने लगीं।
 
गूगल ने लिखा, मात्र चार साल की उम्र में वह तमिल फिल्म 'कंधन करूनई' में नजर आईठ। श्रीदेवी ने दक्षिण भारत की कई भाषाएं बोलनी सीखीं। यही वजह है कि उन्हें बॉलीवुड के अलावा, साउथ सिनेमा की कई भाषाओं में फिल्मों में काम करने का मौका मिला। 
 
श्रीदेवी के इस खास डूडल को मुंबई की भूमिका मुखर्जी ने तैयार किया है। इस इलस्ट्रेशन के जरिए श्रीदेवी के जीवन के खास पहलू को दिखाने की कोशिश की गई है। 
 
श्रीदेवी ने अपने करियर के चार दशकों के दौरान लगभग तीन सौ फिल्मों में काम किया था। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों सहित कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी पुरुष प्रधान फिल्म इंडस्ट्री में इकलौती फीमेल सुपरस्टार थीं। 24 फरवरी 2018 को परिवार की शादी में शामिल होने दुबई गई श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख