Daily Horoscope
✕

कौन हैं एक्ट्रेस पीके रोजी, जिनकी 120वीं जयंती पर गूगल ने बनाया खास डूडल

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (12:00 IST)
मलयालम सिनेमा की पहली फीमेल अभिनेत्री पीके रोजी की 120वीं जयंती पर गूगल ने एक खास डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। रोजी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला अभिनेत्री थीं। इसके साथ ही पहली दलित अभिनेत्री होने का तमगा भी रोजी के पास ही है। 

 
पीके रोजी का जन्म 1903 में केरल में हुआ था। रोजी का असली नाम राजम्मा था। छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग का शौक होने के कारण उन्होंने बड़े होकर अभिनेत्री बनने का मन बना लिया था। पीके रोजी ने साल 1928 में मलयालम फिल्म 'विगाथाकुमारन' में मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
इस फिल्म में रोजी ने एक उच्च जाति की महिला का किरदार निभाया था। इस वजह से उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ा। फिल्म के एक सीन में हीरो उनके बालों में लगे फूल को चूमता है, जिस पर लोग भड़क गए और रोजी का घर तक जला दिया गया। 
 
इसके बाद रोजी को राज्य भी छोड़ना पड़ा। बताया जाता है कि वह एक लॉरी में तमिलनाडु भाग गईं। तमिलनाडु में रोजी ने उस लॉरी चालक से ही शादी कर ली थी। इसके बाद रोजी ने तमिलनाडु में चुपचाप 'राजम्मा' के रूप में अपना जीवन व्यतीत किया।
 
एक्टिंग करियर को अलविदा कहने के कई साल बाद मलयालम सिनेमा और समाज को दिए उनके योगदान को याद किया गया है। गूगल ने उनके सम्मान में लिखा, 'आपके साहस और आपके द्वारा छोड़ी गई विरासत के लिए धन्यवाद, पीके रोजी।' 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख