sundarkand
✕

अक्षय कुमार की गोल्ड को लागत वसूलने के लिए बॉक्स ऑफिस पर करना होगा इतना बिजनेस

Updated: सोमवार, 13 अगस्त 2018 (19:14 IST)
अक्षय कुमार को लेकर रीमा कागती ने 'गोल्ड' नामक फिल्म बनाई है। अक्षय ने इस तरह की भूमिका कभी नहीं निभाई है। उनके कैरेक्टर की हल्की सी झलक हमें ट्रेलर में देखने को मिल रही है। यह फिल्म जब से बन रही है तब से लगातार चर्चाओं में है। स्वतंत्र भारत द्वारा पहला ओलिपिंक गोल्ड मैडल जीतने की कहानी को इसमें दर्शाया गया है। 
 
यह फिल्म लगभग 85 करोड़ रुपये में तैयार हुई है। फिल्म का पब्लिसिटी का बजट 15 करोड़ रुपये रहा। कुल मिलाकर सौ करोड़ की लागत में यह तैयार हुई है। अक्षय जैसे सितारे को देखते हुए यह महंगी फिल्म है। 
 
फिल्म के निर्माता हैं फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी। दोनों की फिल्म उद्योग में अच्छी साख है इसलिए फिल्म के विभिन्न राइट्स अच्छी कीमतों में बिके हैं। फिल्म के डिजीटल, सैटेलाइट, म्युजिक और ओवरसीज़ राइट्स को अच्छे दाम मिले हैं। 
 
सभी राइट्स को जोड़ लिया जाए तो लगभग 55 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। यानी निर्माता की आधे से ज्यादा रकम वसूल हो चुकी है। भारत से इस फिल्म करीब 90 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन करना होगा। यदि ऐसा करती है तो यह फिल्म लागत तो वसूल लेगी और उसके बाद मुनाफा शुरू होगा। 
 
फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज हो रही है। इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा। लंबा वीकेंड है और इसका फायदा भी फिल्म को मिलेगा। फिल्म यदि शुरुआती तीन दिनों में अच्छा बिजनेस करती है तो आगे की राह आसान हो जाएगी।

Show comments

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

आयुष्मान खुराना की 'मुपापा' में हुई 'बंदिश बैंडिट्स' फेम श्रेया चौधरी की एंट्री, बड़े पर्दे पर मचाएंगी तहलका

'अब भारत में पहले जैसी शांति नहीं...' संजय दत्त के बयान पर मचा बवाल, विवाद बढ़ता देख एक्टर ने दी सफाई

दृश्यम 3 की आंधी भी नहीं रोक पाई हनुमान अंश को, 9वें वीकेंड में भी शानदार कमाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख