Hanuman Chalisa
✕

भारत में इस दिन रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कोंग'

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (16:16 IST)
हॉलीवुड फिल्मो को लेकर भारत में काफी जबरदस्त बज बना रहता है। हॉलीवुड फिल्मो को भारत में काफी पसंद किया जाता रहा है। हाल ही में रिलीज हॉलीवुड फिल्मो को इंडिया में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वही पिछले कुछ वक्त से हॉलीवुड फिल्म 'गॉडजिला वर्सेस कोंग' को लेकर काफी जबरदस्त बज बना हुआ है।

 
कुछ महीने पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसको लोगो ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म को पूरी दुनिया में 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा। वही अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबरों की माने तो इस फिल्म को भारत में इंटरनेशनल रिलीज से 2 दिन पहले रिलीज किया जाएगा।

 
गॉडजिला वर्सेस कोंग को भारत में 24 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस खबर पर Warner Bros Pictures के वाइस प्रेसिडेंट और MD डेन्जिल डियास ने मौहर लगा दी है। अलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड, मिल्ली बॉबी ब्राउन, रेबेका हॉल इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले है।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
उन्होंने कहा, ट्रेलर को मिले दमदार रिस्पॉन्स के बाद हम इस मेगा मूवी को भारत में दो दिन पहले रिलीज कर रहे हैं, ताकि भारतीय दर्शक जल्द से जल्द इस फिल्म का लुत्फ उठा सकें।
 
एडम विंगार्ड के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिथकीय कहानियों के किरदार किंग कॉन्ग और गॉडजिला की आपस में टक्कर दिखाई जाएगी। इन दोनों के बीच का युद्ध कितना भयानक होगा ये ट्रेलर में दिखाया जा चुका है।

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख