ganesh chaturthi

हरभजन सिंह से डेटिंग के पहले सोच में पड़ गई थी गीता बसरा, क्रिकेटर्स के बारे में सुनी थी ऐसी बातें

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (19:10 IST)
क्रिकेटर हरभजन सिंह और फिल्म एक्ट्रेस गीता बसरा इन दिनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वर्ष 2015 में गीता और हरभजन ने शादी की थी। दोनों की एक प्यारी बिटिया है। गीता एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं और जल्दी ही नन्हा मेहमान गीता और हरभजन के यहां आनदे वाला है। 
 
गीता बसरा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि हरभजन सिंह से डेटिंग के पहले वे सोच में पड़ गई थी क्योंकि उन्होंने क्रिकेटर्स के बारे में सुन रखा था कि उनकी कई गर्लफ्रेंड्स होती हैं। लड़कियां उनसे मिलने के लिए लाइन लगाए रखती हैं। 
 
यह बात तय है कि हरभजन को उन्होंने ऐसा नहीं पाया होगा, तभी गीता आगे बढ़ी और रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाकर उन्होंने भज्जी से शादी भी की। 
 
हरभजन के साथ जैसे ही वे रिलेशनशिप में आईं उन्हें अपने एक्टिंग करियर में खामियाजा भुगतना पड़ा। गीता कहती हैं कि उस समय चीजें बिलकुल अलग थीं। एक नामी अभिनेत्री ने शादी कर ली तो उसे एक बड़ी फिल्म इसलिए छोड़ना पड़ी क्योंकि प्रोड्यूसर को चिंता होने लगी कि यदि मेरी फिल्म की हीरोइन प्रेग्नेंट हो गई तो फिल्म का क्या होगा। 
 
इसी तरह गीता को फिल्म 'द ट्रेन' के बाद कई ऑफर्स मिले, लेकिन उनमें से ज्यादातर उनके हाथ से निकल गए। 37 वर्षीय गीता आखिरी बार पंजाबी फिल्म लॉक (2016) में नजर आई थीं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख