Daily Horoscope
✕

गौरी खान ने शेयर की ऐसी तस्वीर कि फैंस पूछने लगे उनका हालचाल

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2020 (17:04 IST)
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं। गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वे अपने प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारियां देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसे देखकर उनके फैंस काफी कंफ्यूज हो गए और उनकी खैरियत पूछने लगे।

 
दरअसल गौरी ने अपने एक पैर में मोजे पहने हुए तस्वीर शेयर की थी। इस मोजे पर काफी दिलचस्प प्रिंट को देखा जा सकता है और गौरी इन्हें पहने हुए नजर आई थीं। गौरी ने जैसे ही इस तस्वीर को अपलोड किया, फैंस काफी कंफ्यूज हो गए और उनसे उनका हाल-चाल लेने लगे।
 
इस तस्वीर को देखकर कई फैंस को लगा कि गौरी के पैर में चोट लगी है। कई फैंस को इस मोजे का प्रिंट देखकर ऐसा भी लगा कि उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया है। चूंकि गौरी ने इन जुराबों के बारे में इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था इसलिए फैंस का ये कंफ्यूजन जल्द ही दूर भी हो गया। उन्होंने डिजाइनर मोजे पहन रखे हैं जिसके चलते फैंस को थोड़ा कंफ्यूजन हो गया।
 
इससे पहले गौरी ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में गौरी पेंटिंग करते हुए नजर आई थीं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, लॉकडाउन में अपने समय का सदुपयोग कर रही हूं और अपने अगले प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं। क्रिएटिविटी वाकई थेरेपी की तरह काम करती है।
 
वही गौरी के पति शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे लंबे समय से पर्दे से दूर है। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो थी जो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नजर आई थीं।  
 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख