dipawali
✕

फुकरे रिटर्न्स सहित 5 फिल्में रिलीज होंगी इस शुक्रवार

Updated: बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (18:20 IST)
गोलमाल रिटर्न्स के बाद कोई बड़ी सफल फिल्म नहीं आई है। विद्या बालन की 'तुम्हारी सुलु' जरूर हिट हो गई है, लेकिन इसका व्यवसाय बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स तक ही सीमित है। अन्य फिल्में बुरी तरह पिटी हैं और इनमें से कई तो पूरा सप्ताह भी सिनेमाघरों में पूरा नहीं कर पाई। 
 
पद्मावती की रिलीज टलने से भी सिनेमा व्यवसाय को गहरा धक्का लगा है। एक बड़ी फिल्म के आगे खिसकने से सिनेमाघर वालों को समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें। मल्टीप्लेक्स के भी यही हाल हैं। इक्का-दुक्का दर्शकों के जरिये उन्हें शो चलाना पड़ रहे हैं। 
 
इस सप्ताह फुकरे रिटर्न्स सहित पांच फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनके नाम हैं- गेम ओवर, बृजमोहन अमर रहे, द ग्रेट लीडर और सल्लू की शादी। संभव है कि कुछ फिल्मों का प्रदर्शन आगे-पीछे हो जाए। 
 
इन फिल्मों में से केवल 'फुकरे रिटर्न्स' ही थोड़ा जोर दिखा सकती है। फुकरे को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता मिली थी। इस फिल्म में कोई बड़ा सितारा नहीं है इसके बावजूद सीक्वल बना। चूंकि फुकरे रिटर्न्स के लिए रास्ता साफ है, लिहाजा इस फिल्म को अच्छे दर्शक मिल सकते हैं। अन्य फिल्मों से कोई उम्मीद नहीं है। 
 
इन पांच फिल्मों के साथ इक्का-दुक्का हॉलीवुड फिल्में भी रिलीज होंगी। 
 

Show comments

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

राइज एंड फॉल सीजन 2: शहजाद पूनावाला बने विनर, 35 लाख की प्राइज मनी दान कर जीता सब का दिल

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख