ramcharitmanas

'फ्रेड्स' सीरीज एक्ट मैथ्यू पेरी का निधन, हॉट टब में पाए गए मृत

Updated: रविवार, 29 अक्टूबर 2023 (11:53 IST)
Photo Credit : Twitter
matthew perry passes away: अमेरिका के पॉपुलर सिटकॉम 'फ्रेंड्स' के एक्टर मैथ्यू पेरी का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इस सीरीज में उन्होंने चैंडलर बिंग का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। एक्टर को कथित तौर पर अपने लॉस एंजिल्स अपार्टमेंट में मृत पाया गया। 
 
खबरों के अनुसार मैथ्यू अपने घर के हॉट टब में मृत पाए गएस घटनास्थल पर कोई दवा नहीं मिली है। लॉस एंजिल्स पुलिस के एक सूत्र ने लोगों को बताया कि उन्हें लगभग पचास साल के एक आदमी के निधन के लिए पेरी के घर पर बुलाया गया था।
 
माना जा रहा है मि मैथ्यू का निधन डूबने की वजह से हुआ है। एक्टर के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। हर कोई उनके निधन पर शोक जाहिर कर रहा है।
 
मैथ्यू पेरी का जन्म 19 अगस्त, 1969 को विलियमस्टाउन, मैसाचुसेट्स में हुआ था। मैथ्यू पेरी ने शुरुआती करियर में 1979 में अपने पिता के पुलिस शो '240-रॉबर्ट' में एक रोल प्ले किया था। उन्होंने 1987 से 1988 तक 'बॉयज़ विल बी बॉयज़' में चेज़ रसेल बनकर अपने रोल के लिए पहचान हासिल की। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख