Hanuman Chalisa
✕

इस शुक्रवार ओटीटी पर लगेगा कॉमेडी के साथ थ्रिलर का तड़का, ये फिल्में और वेब सीरीज होगी रिलीज

Updated: गुरुवार, 20 मार्च 2025 (16:53 IST)
हर शुक्रवार सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत ही खास होता है। सिनेमाघरों के साथ ही कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होती है। इस शुक्रवार यानी 21 मार्च को कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।
 
स्काई फोर्स
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया स्टारर फिल्म 'स्काई फोर्स' 21 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह फिल्म भारतीय सेना पर आधारित है, जिसमें स्क्वाड्रन लीडर टी. विजय और विंग कमांडर के. ओ. आहूजा की कहानी दिखाई गई है।
 
रिवेलेशन्स
कोरियाई ड्रामा रिवेलेशन्स इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है। इस सीरीज की कहानी कहानी एक पादरी पर आधारित है, जो जासूस के साथ मिलकर एक लापता व्यक्ति को ढूढ़ने की कोशिश करता है। इसी जांच के दौरान, कई ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।
 
कन्नेड़ा
क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज कन्नेड़ा जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने जा रही है। इस सीरीज की कहानी निम्मा नाम के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 1984 के सिख विरोधी दंगों की क्रूरता से बचकर कनाडा में बस जाता है। 
 
लिटिल साइबेरिया
लिटिल साइबेरिया नेटफ्लिक्स की पहली फिनिश फीचर फिल्म है। धर्म और विश्वास पर आधारित ये फिल्म 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 
 
ड्रैगन
तमिल फिल्म ड्रेगन इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। अश्वथ मरिमुथु द्वारा निर्देशित यह फिल्म प्रदीप नामक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक टैलेंटेड कंप्यूटर साइंस का स्टूडेंट है। 
 
ऑफिसर ऑन ड्यूटी
मलयालम क्राइम थ्रिलर फिल्म ऑफिसर ऑन ड्यूटी नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इस फिल्म में कुंचाको बोबन मुख्य भूमिका में हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख