dharma sangrah
✕

व्हाइट मोनोकिनी में फ्रीडा पिंटो ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, बिन शादी के बनने वाली हैं मां

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (12:09 IST)
फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो जल्द ही बिना शादी के मां बनने वाली हैं। फ्रीडा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर अपना बेबीबंप फ्लॉन्ट करते हुए व्हाइट मोनोकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की है। 
इन तस्वीरों में फ्रीडा पिंटो पानी के अंदर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में फ्रीडा बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। वे बार्टन स्प्रिंग्स पूल में पत्थरों पर लेटे और पानी के बीच खड़े होकर पोज दे रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए फ्रीडा ने लिखा, वाह! मेरे पास ये कितना बेहतर साल रहा है और सीखने में काफी प्रोग्रेस हुई। मैं शांति, अनुग्रह, कृतज्ञता और खुले दिमाग के साथ इस जीवन के इस नए एपिसोड में जाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। मेरा दिल इस नए जीवन के लिए प्यार और उम्मीदों के साथ धड़कता है। मुझे प्यार, समर्थन और जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद।
बता दें कि फ्रीडा पिंटो ने करीब 6 साल तक देव पटेल को डेट किया था। फिल्म स्लमडॉग मिलियेनर की शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए थे। जिस वक्त वह एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब फ्रीडा 30 साल की और देव 24 साल के थे। साल 2014 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
फ्रीडा पिंटो इस समय फोटोग्राफर कोरी ट्रान संग रिलेशनशिप में हैं। कोरी संग उनकी सगाई भी हो चुकी है। भारत में जन्मीं फ्रीडा कई सारी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 


Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख