suvichar

पॉप बैंड वन डायरेक्शन के सिंगर लियाम पायने का निधन, तीसरी मंजिल से गिरकर गई जान

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (10:48 IST)
Photo credit : Tiwitter
इंग्लिश पॉप बैंड वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य और मशहूर सिंगर लियाम पायने का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 16 अक्टूबर को अर्जेंटीना की एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर उनकी मौत हुई। उनकी उम्र 31 साल थी। कहा जा रहा है कि हादसे के समय लियाम ड्रग्स के नशे में थे। 
 
खबरों के अनुसार पुलिस ने बयान में कहा कि उन्हें ड्रग्स और शराब में चूर एक शख्स के बारे में सुचना मिली थी, जिसके बाद वे होटल पहुंचे थे। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है कि सिंगर की मौत कोई हादसा था या साजिश। 
 
TMZ पब्लिकेशन के मुताबिक लियाम पायने जिस होटल में ठहरे थे, वहां वह ‘अनियमित’ व्यवहार कर रहे थे। स्थानीय समय अनुसार शाम 5 बजे के लगभग उन्हें होटल की लॉबी में ‘अनियमित’ व्यवहार करते हुए देखा गया। रिपोर्ट में बताया गया कि लियाम ने अपना लैपटॉप तोड़ दिया जिसके बाद उन्हें उनके कमरे में ले जाया गया।
 
एमटीवी की लैटिन अमेरिकी शाखा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'हमारा दिल टूट गया है और हम उनके परिवार और प्रियजनों के लिए रोशनी और ताकत की कामना करते हैं।'
 
लियाम को वन डायरेक्शन पॉप बैंड से इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी। इस बैंड के सभी सिंगर 2016 में अलग-अलग हो गए थे। इसके बाद लियाम ने एक एकल करियर बनाया और 2019 में अपना पहला एल्बम 'एलपी 1' जारी किया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख