Daily Horoscope
✕

बॉक्स ऑफिस पर दे दे प्यार दे का पहला दिन, अपेक्षा से कम रहे कलेक्शन

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (13:06 IST)
अजय देवगन-तब्बू और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे' के ट्रेलर को जिस तरह से पसंद किया गया था, उसे देखते हुए लग रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत करेगी, लेकिन फिल्म का पहले दिन का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा।


पहले दिन पिल्म ने 10.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। सुबह के शो में दर्शकों की संख्या बहुत कम थी, इसलिए शुरुआत बिगड़ गई थी, लेकिन दिन ढलते-ढलते दर्शकों की संख्या बढ़ी। सुबह के मुकाबले शाम और रात के शो में ज्यादा दर्शक फिल्म देखने के लिए पहुंचे। 
 
फिल्म की जिस तरह की कहानी है और जिस तरह का प्रस्तुतिकरण है उसे देखते हुए यह बात स्पष्ट है कि इस फिल्म को दर्शक बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स में ही मिलेंगे। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन कमजोर रहेगा।

जहां तक प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो ज्यादातर फिल्म समीक्षकों को फिल्म पसंद आई है। दर्शकों में भी फिल्म को पसंद करने वालों की संख्या ज्यादा है।
 
फिल्म ने शुरुआत धीमी की है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कलेक्शन बढ़ेंगे और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराएगी।

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख