ramcharitmanas

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 'मास्टर' ने बनाया रिकॉर्ड, लौटी सिनेमाघरों की रौनक

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (14:29 IST)
आखिरकार जोखिम लिया गया। 50 प्रतिशत कैपिसिटी के साथ सिनेमाघर खोलने की इजाजत मिली है और बड़े सितारों और बड़े बजट की फिल्म 'मास्टर' ऐसे माहौल में रिलीज की गई। 'मास्टर' में साउथ के दो सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) और विजय सेतुपती (Vijay Sethupathi) हैं। फिल्म को लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) ने डायरेक्ट किया है। इसे कई भाषाओं में डब किया है। 
 
13 जनवरी को फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने पहले ही दिन तूफान मचा दिया। एडवांस बुकिंग जिस तरह से हुई थी उसे देख ही पता चल गया था कि यह फिल्म शानदार प्रदर्शन करेगी और अब कलेक्शन सामने हैं। 
 
फिल्म के सभी वर्जन ने पहले दिन 42.5 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। नेट कलेक्शन की बात की जाए तो यह 36.5 करोड़ रुपये होता है। कोविड के दौर में यह एक बड़ा आंकड़ा है। यदि परिस्थितियां नॉर्मल होती तो संभव है कि यह आंकड़ा डबल होता। 
 
तमिलनाडु में फिल्म का खासा जोर रहा। यहां नेट कलेक्शन लगभग 24 करोड़ रुपये रहा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगभग साढ़े दस करोड़ रुपये और कर्नाटक में लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये नेट कलेक्शन रहा। जिस तरह से फिल्म व्यवसाय कर रही है उसे देख लग रहा है कि रविवार के दिन यह 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
फिल्म के शानदार प्रदर्शन से लंबे समय बाद दक्षिण भारतीय सिनेमाघरों में रौनक देखी गई और फिल्म से जुड़े लोगों के चेहरे पर मुस्कान। संभव है कि अब बॉलीवुड में भी कोई बड़ी फिल्म जल्दी ही रिलीज होगी क्योंकि यह मिथक लगभग टूट गया है कि दर्शक सिनेमाघर नहीं आना चाहते हैं। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख