dharma sangrah
✕

भोजपुरी का पहला ओटीटी एप 'चौपाल' हुआ लॉन्च

Updated: बुधवार, 18 मई 2022 (16:49 IST)
Photo - Twitter
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है। वहीं अब भोजपुरी मनोरंजन जगत का पहला पहला ओटीटी एप 'चौपाल' लॉन्च  हो गया है। इस एप पर दर्शक भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकेंगे।

 
इस एप की लॉन्चिंग पर भोजपुरी जगत के कई स्टार एक साथ नजर आए। उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और भोजपुरी मेगा स्टार मनोज तिवारी ने चौपाल एप की लॉन्चिंग पर कहा कि भोजपुरी का कोई ओटीटी प्लेटफार्म नहीं था, जिसपर हम भोजपुरी की फिल्में और वेब सीरीज देख पाएं लेकिन अब संदीप बंसल द्वारा अभय सिन्हा की मदद से लांच किए गए ओटीटी प्लेटफार्म चौपाल के जरिये 35 करोड़ भोजपुरियों का यह सपना भी पूरा हो रहा है।
 
चौपाल एप की शुरुआत पवन सिंह की वेब सीरीज 'प्रपंच' से हुई है। वेब सीरीज 'प्रपंच' में पवन सिंह, साबिहा अली खान (शहनूर), ज़फर वारिस खान, शाहीबा ज़फ़री, बृज भूषण शुक्ला और विनीत विशाल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। संदीप बंसल ने चौपाल एप पर रिलीज़ होने वाली अगली ओरिजिनल वेब सीरीज़ रितेश पांडेय की 'लंका में डंका' के बारे में जानकारी दी। 
 
अभय सिन्हा ने कहा कि भोजपुरी प्रेमी अपने फ़ोन में 'चौपाल' एप डाऊनलोड कर इसका सब्सक्रिप्शन प्लान्स एक्टिव कर भोजपुरी में शानदार मनोरंजन पा सकते हैं। उन्होंने कहा, हमें चौपाल के प्रोडक्शन पार्टनर होने पर बेहद गर्व है। हमारा उद्देश्य है की हम भोजपुरी में विश्वस्तरीय कंटेंट बनाएं और चौपाल के माध्यम से उसे केवल देश ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुंचाएं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख