dharma sangrah

युविका चौधरी को भारी पड़ा जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करना, गैर जमानती धाराओं में दर्ज हुआ केस

Updated: शनिवार, 29 मई 2021 (16:04 IST)
टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी बीते ‍कुछ दिनों से विवादों में फंसी हुई हैं। युविका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके बाद से युविका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी।  अब इस मामले में एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई है। 

 
युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है। अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन की लिखित शिकायत के बाद यह एक्शन लिया गया है। रजन ने शिकायत की थी कि फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। 
 
इस शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने उक्त वीडियो की सीडी भी दी थी, जिसकी साइबर सेल द्वारा औपचारिक जांच के बाद शहर थाने में युविका चौधरी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर दी गई। एफआईआर अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3 (1) (यू) के तहत दर्ज की गई है जो कि गैर जमानती है। 
 
बताया जा रहा है कि पुलिस इस मामले में युविका चौधरी को जांच में शामिल होने के लिए जल्द नोटिस जारी कर सकती हैँ, जिसके बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी हो सकती है।
 
बता दें कि इस मामले के तुल पकडने के बाद युविका ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा था, 'सबसे पहले तो मैं आप लोगों से माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि जो शब्द मैंने इस्तेमाल किया था वो अनजाने में किया था। मुझे उस शब्द के बारे में बिलकुल भी पता नहीं था। अनजाने में हुई गलती को आप माफ करें।'
 
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम मुनमुन दत्ता ने भी एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इस कारण उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की मांग होने लगी थी। इसके बाद उनके खिलाफ कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख