Daily Horoscope
✕

अरमान कोहली पर एक और महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (11:46 IST)
अरमान कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। बीते दिनों ही अरमान पर अपनी गर्लफ्रेंड नीरु रंधावा को बुरी तरह से पीटने पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। हालांकि नीरू की कुछ शर्तों के बाद अरमान को पुलिस ने छोड़ दिया। 
 
अब नादिया अली नाम की एक महिला ने अरमान, उसके दोस्त दिलीप राजपूत और उसके नौकर नितिन के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। खबर के मुताबिक, नादिया ने अरमान पर जान से मारने की धमकी के साथ साथ कई आरोप लगाए हैं। 
 
नादिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कहा है कि, मैंने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। अरमान, उनके दोस्त दिलीप राजपूत और नौकर नितिन ने मेरे सामने कुछ डिमांड रखी थी। मेरे पास शिकायत करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था। अरमान और दिलीप ने मुझसे 50 लाख रुपए लिए। जिसके बाद जब मैंने पैसे मांगे तो देने से इंकार कर दिया। पैसे मांगने पर उन्होंने मुझे मारा पीटा और धमकियां दी। 
 
वर्सोवा पुलिस स्टेशन में नादिया ने ये शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने यह भी बताया कि अरमान उनके साथ फोन पर अश्लील बातें करते थे। अरमान पर नीरू रंधावा के बाद ये दूसरा मामला है। अरमान ने अपनी लगभग हर गर्लफ्रैंड के साथ मारपीट की है। 

Show comments

मदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें; जानें कौन हैं उनकी दुल्हन

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं अनीत पड्डा, बोलीं- जिंदगीभर नहीं भूलूंगी आपके साथ बिताए पल

Bigg Boss 20 में डबल धमाका! 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री, लेकिन इस कंटेस्टेंट पर बढ़ा विवाद

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी का युवाओं को संदेश, बोले- अफवाहों से बचें और अपनी अक्ल लगाएं

अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का बॉक्स ऑफिस पर गदर, 400 करोड़ क्लब में पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख