बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. 'टार्जन' की कार का हुआ एक्सीडेंट, पत्नी सहित अस्पताल में भर्ती हेमंत बिरजे
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (13:45 IST)

'टार्जन' की कार का हुआ एक्सीडेंट, पत्नी सहित अस्पताल में भर्ती हेमंत बिरजे

Film Adventures of Tarzan
साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में टार्जन की भूमिका निभाने वाले एक्टर हेमंत बिरजे एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। हेमंत और उनकी पत्नी का एक्सीडेंट मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि उन्हें मामूली चोटें अई हैं और खतरे की कोई बात नहीं है।

 
खबरों के अनुसार हेमंत अपने परिवार पत्नी और बेटी के साथ मंगलवार की रात एक्सप्रेसवे से मुंबई की तरफ आ रहे थे। तभी पीछे की तरफ से एक टैंकर उनकी कार से भिड़ गया। जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। 
 
शिरगांव पुलिस चौकी के निरीक्षक सत्यवान माने ने बताया कि इस दुर्घटना में बिरजे दंपति को मामूली चोटें हैं, जबकि उनकी बेटी ठीक है। उन्होंने कहा, हेमंत बिरजे और उनकी पत्नी का पुणे के पास पावना स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
 
हेमंत बिरजे एडवेंचर्स ऑफ टार्जन के अलावा आज के अंगारे, वीराना, तहखाना, सिंदूर और बंदूक, सौ साल बाद, आज के शोले, जंगली टार्जन जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि टार्जन ने उन्‍हें जो पहचान दी वो किसी दूसरी फिल्‍म से नहीं मिल पाई। 
ये भी पढ़ें
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा : द राइज' इन वजहों से बनी मस्ट वॉच मुवी