dharma sangrah
✕

सिम्बा के लिए सारा को जोड़ने पड़े थे रोहित शेट्टी के हाथ

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (16:30 IST)
सारा अली खान और रोहित शेट्टी स्टारर फिल्म सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। सारा की पहली फिल्म केदारनाथ में उनके अभिनय को खूब सराहा गया हैं। अब फैंस को उनकी दूसरी फिल्म का इंतजार हैं। 
 
फिल्म सिम्बा में काम करने के लिए सारा ने खूब मेहनत की हैं, सिर्फ किरदार के लिए नहीं बल्कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी से काम मांगने के लिए भी उन्हें कई मैसेज भेजने पड़े। फिल्म सिम्बा के प्रमोशन के दौरान सारा ने बताया कि उन्हें रोहित शेट्टी की सिम्बा में काम इतनी आसानी से नहीं मिला है। वह लगातार, कई बार रोहित को मेसेज करके काम मांगती रहीं। शुरू में तो रोहित सारा के मेसेज का कोई जवान नहीं देते थे, लेकिन बाद में जब सारा के कई मेसेज पढ़ें, तब उन्होंने जवाब दिया और मिलने के लिए बुलाया।
 
सारा बताती है कि एक दिन मैं सफेद रंग का सलवार कमीज पहन कर, बालों में जूड़ा लगाकर, एकदम साधारण रूप में काम मांगने और बात करने गई थी। मैंने रोहित सर के सामने सचमुच हाथ जोड़े और कहा कि सर आप मुझे काम दे दो। मैं नई थी, आज भी हूं, उस समय सिर्फ एक ही फिल्म केदारनाथ से जुड़ी थी, जिसका डावांडोल हो रहा था। ऐसे में कोई मुझे दूसरी फिल्म नहीं देने वाला था, लेकिन रोहित सर ने भरोसा जताया और अपनी फिल्म में लिया। 
 
सारा ने कहा कि मैं रोहित शेट्टी की फिल्मों की बहुत बड़ी फैन हूं। मैं चाहती हूं ऐसा कोई जॉनर न हो, जिसे लेकर लोग कहें कि यह काम तो सारा नहीं करेगी। मैं हर तरह के किरदार, हर तरह की कहानियां और सभी प्लेटफॉर्म के लिए काम करना चाहती हूं। रोहित शेट्टी कमर्शल सिनेमा के किंग है और रणवीर सिंह देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं, इन दोनों के साथ काम करना बहुत बड़ी बात है।

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख