Hanuman Chalisa
✕

'अजमेर 92' का ट्रेलर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म की कहानी

Updated: मंगलवार, 18 जुलाई 2023 (12:51 IST)
Film Ajmer 92 Trailer : फिल्म 'अजमेर 92' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सच्ची घटना पर आधारित 'अजमेर 92' में जरीना वहाब, सयाजी शिंदे, मनोज जोशी और राजेश शर्मा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 21 अप्रैल, 1992 में राजस्थान के अजमेर में सैकड़ों लड़कियों के साथ हुई हैवानियत की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।
 
एक अखबार के पहले पेज पर एक कॉलेज की छात्राओं की न्यूड फोटोज ब्लर करके लगाए गए थे, जिससे पूरे देश में हलचल मच गई। फिल्म अजमेर 92 इसी कांड पर आधारित है। अजमेर 92 का का ट्रेलर रौंगटे खड़े कर देने वाला है और इसमें दिखाया गया है कि किस तरह 1992 में अजमेर में बदमाशों ने आतंक मचा रखा था और महिलाओं को शोषित किया जाता था। 
 
2.45 मिनट के ट्रेलर की शुरुआत एक माता-पिता से होती है। वे एक पत्रकार के पास अपनी होने वाले बहू की फोटो लेकर आते हैं और सवाल करते हैं कि पता करके बताओ, कहीं इसका भी तो दुष्कर्म नहीं हुआ। यह सवाल उस वक्त आम बात हो गई थी, क्योंकि जो 1992 में अजमेर में जो हुआ था, उससे सभी घबराए हुए थे। दौरान ये सवाल लाजमी था।
 
इस ट्रेलर को शेयर करते हुए मेकर्स ने डिस्क्रिप्शन में लिखा है, ग्रिपिंग ट्रेलर में रेप की शिकार हुईं कई नाबालिग लड़कियों की खुदकुशी को दिखाया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर दहशत और उन्माद फ़ैल गया था। कहानी यह बताती है कि पावरफुल लोगों द्वारा दुखी लड़कियों को कैसे ब्लैकमेल किया जाता है। अजमेर 92 महिलाओं के भीतर सशक्तिकरण का भाव जगाने, उन्हें चुप्पी तोड़ने के लिए प्रेरित करने और किसी भी अत्याचार के खिलाफ निडरता से बोलने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद रखता है।
 
रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत यू एंड के फिल्म्स एंटरटेनमेंट, सुमित मोशन पिक्चर्स और लिटिल क्रू पिक्चर्स प्रोडक्शन, उमेश नर्वदेश्वर तिवारी द्वारा निर्मित, 'अजमेर 92' मूवी 21 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

हॉलीवुड में यश ने बढ़ाया भारत का मान, 'रामायण' के ग्लोबल प्रीमियर में कन्नड़ सिनेमा पर कही दिल छू लेने वाली बात

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर का सहारा बने थे शिखर पहाड़िया, पढ़ाई छोड़ लंदन से लौट आए थे मुंबई

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखेगा फैमिली ड्रामा और दिवाली की तैयारियों का खूबसूरत संगम

King Poster: खून से सना चेहरा, होंठों में गुलाब और खतरनाक अंदाज... शाहरुख खान बोले- 'कातिल नहीं, आशिक हूं'

बॉक्स ऑफिस रामायण का मुकाबला करने उतरेगी अक्षय कुमार की ये फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख