kalsarpa dosh calculator
✕

प्रियंका चोपड़ा के पति पर फीमेल फैन ने फेंकी अंडरगारमेंट, वायरल हुआ वीडियो

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2023 (16:09 IST)
fan throws bra at nick jonas: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी रचाई है। प्रियंका की तरह ही निक जोनस की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके कॉन्सर्ट में हजारों की भीड़ उमड़ती है। निक की एक झलक पाने के लिए उनकी फीमेल फैन बेताब रहती हैं।
 
हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान निक जोनस की एक फीमेल फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर सभी हैरान हो गए हैं। इस दौरान प्रियंका भी वहीं मौजूद थी। दरअसल, निक जोनस हाल ही में अपने भाइयों केविन जोनस और जो जोनस के साथ न्यूयॉर्क के यांकी स्टेडियम में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे।
इस कॉन्सर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक जोनस ब्लू शर्ट और रेड शेड की पैंट पहने स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं। पूरा स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ है। तभी अचानक निक की एक फैन उन पर ब्रा फेंक देती हैं। जिसके बाद निक कुछ पल के लिए रूक जाते हैं और फिर वापस गाना शुरू कर देते हैं। 
 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई यूजर्स फैन की इस हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फैंस को  कलाकारों का सम्मान करना सीखना होगा।' एक अन्य ने लिखा, 'ये बहुत शर्मनाक है। खुद को प्रशंसक कहना और फिर कलाकार पर ब्रा फेंकना। ये बहुत ही अपमानजनक और घृणित है।'
Edited By : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख