dharma sangrah
✕

फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, दंगल के सेट पर हो गई थीं बेहोश

Updated: मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (15:06 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख को फिल्म 'दंगल' से जबरदस्त पहचान मिली है। हाल ही में फातिमा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। फातिमा को एपिलेप्सी यानी मिर्गी की बीमारी हैं। 

 
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया और लोगों को जागरूक करने का भी बीड़ा उठाया। एक्ट्रेस ने फैंस के साथ मिर्गी को लेकर सवाल-जवाब का सेशन किया। नवंबर को राष्ट्रीय मिर्गी जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। 
 
फातिमा ने कहा, मुझे दंगल की शूटिंग के दौरान अपनी मिर्गी के बारे में पता चला। शूटिंग के दौरान मैंने सेंस पूरी तरह खो दिया था और अस्पताल मैंने अस्पताल जाकर आंखें खोलीं। मैं इसे पहले 5 साल तक नजरअंदाज कर रही थी। अब वह अपनी सेहत को लेकर काफी सावधान रहती हैं और अपनी ये कंडीशन फिल्म के मेकर्स को जरूर बता देती हैं।
 
तिमा ने मिर्गी का दौरा पड़ने के दौरान जूता सुंघाने वाले मिथ पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, जूते को सूंघने की जरूरत कतई नहीं होती है। ये मिथ है। प्लीज ऐसा मत करना। इससे बाहर निकलना वैसे भी इतना भयानत है। लोगों ने ये मेरे साथ किया था। 
 
फातिमा सना शेख ने बताया कि वो इस बीमारी को कंट्रोल रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। उन्होंने अपनी मेडिकेशन पर भी बात की। उन्होंने सलाह दी कि वो डॉक्टर्स की लिखी गई मेडिशन ही ले। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख