Daily Horoscope
✕

फैंस को और करना होगा इंतजार, फिर बदली 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' की रिलीज डेट

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (18:35 IST)
कोरोनावायरस के कारण बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। हॉलीवुड की भी कई फिल्मों की रिलीज डेट को पोस्टपोन करना पड़ा है। ताजा खबरों के अनुसार हॉलीवुड एक्टर विन डिजल की 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' (F9) की रिलीज डेट को एक बार फिर बदल दिया गया है।

 
बताया जा रहा है कि फिल्म को मई, 2021 में रिलीज करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सल पिक्चर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने का फैसला तब लिया जब जेम्स बॉन्ड की 'नो टाइम टू डाई' की रिलीज डेट को भी बदलकर 2 अप्रैल, 2021 कर दिया गया। जबकि इसी दिन यूनिवर्सल भी 'F9' रिलीज करने वाले थे।
 
 
पहले 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' को 22 मई, 2021 को रिलीज किया जाने वाला था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 2 अप्रैल कर दिया गया था। हालांकि, अब फिल्म की रिलीज डेट 28 मई, 2021 तय की गई है।
 
 
यह फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की नौंवी फिल्म है। जिसे जस्टिन लिन द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इससे पहले वह इसी सीरीज की फास्ट एंड फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट, फास्ट एंड फ्यूरियस (F5) और फास्ट एंड फ्यूरियस 6 का भी निर्देशन कर चुके हैं।
 
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें विन डिजल के अलावा जॉन सीना, मिशेल रोड्रिग्ज, टायरेस गिब्सन, क्रिस लुडाक्रिस ब्रिजस, जोर्डाना ब्रूस्टर, नथाली इमैनुएल, सुंग कांग, हेलेन मिरेन और चार्लीस थेरॉन जैसे सितारों को भी अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा।
 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख