Hanuman Chalisa

आलिया भट्ट को लेकर शाहरुख खान बनाएंगे डार्क मूवी 'डार्लिंग'

Updated: शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (18:26 IST)
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को दर्शक 'डियर जिंदगी' नामक फिल्म में देख चुके हैं। दोनों की उम्र में काफी अंतर है और इस फिल्म में दोनों के बीच इस तरह का रिश्ता नहीं दिखाया गया था। डियर जिंदगी एक परिपक्व फिल्म थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने अच्छा कारोबार किया था। 
 
शाहरुख की आलिया बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहती हैं, लेकिन इन दिनों शाहरुख ने फिल्मों से दूरी बना ली है। इन दिनों वे स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और अब तक उनको लेकर किसी भी फिल्म की ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है। 


 
दूसरी ओर उनकी कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट लगातार फिल्मों का निर्माण कर रही है। सुनने में आया है कि आलिया भट्ट को लेकर एक फिल्म की प्लानिंग इस कंपनी ने कर ली है। फिल्म का नाम 'डार्लिंग' बताया जा रहा है। 
 
फिल्म का विषय क्या होगा? पूछने पर सूत्र ने बताया- 'यह एक डार्क कॉमेडी मूवी है जिसमें थ्रिल भी है। यह एक नायिका प्रधान फिल्म है और यह किरदार निभाने के लिए ऐसी एक्ट्रेस की जरूरत है जो बेहतरीन अभिनेत्री हो। आलिया भट्ट इस कसौटी पर खरी उतरती हैं।' 


 
सूत्र के अनुसार आलिया ने स्क्रिप्ट पढ़ ली है। उन्हें पसंद भी आई है। यह फिल्म 2021 में शुरू होगी क्योंकि फिलहाल आलिया, संजय लीला भंसाली की फिल्म में व्यस्त हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख