Daily Horoscope
✕

फराह ने कहा पापोन की घटना ने उन्हें भी असहज किया

Updated: शनिवार, 24 फ़रवरी 2018 (18:09 IST)
नृत्यनिर्देशक-फिल्मकार फराह खान ने एक रियलिटी टेलीविजन शो की एक नाबालिग प्रतिभागी के गाल पर चुंबन लेने के बाद विवादों में आए गायक पापोन का बचाव किया, लेकिन साथ ही कहा कि घटना का वीडियो देखकर उन्हें भी ‘‘असहज’’ महसूस हुआ था।
 
गौरतलब है कि कल उच्चतम न्यायालय के एक वकील ने ‘‘यौन शोषण’’ का आरोप लगाते हुए गायक के खिलाफ राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) में शिकायत दर्ज कराई थी। 


 
गायक ने अपने फेसबुक पेज पर घटना का वीडियो डाला था जिसमें वह ‘वॉयस ऑफ इंडिया किड्स’ की नाबालिग प्रतिभागी को चूमते दिख रहे हैं। फराह ने कहा कि वह पापोन को जानती हैं और उन्हें गायक के इरादे पर शक नहीं है, लेकिन लोगों को अपना प्यार-स्नेह अपने बच्चों पर ही दिखाना चाहिए, दूसरों के बच्चों पर नहीं। 
 
फराह ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैं पापोन को जानती हूं, वह एक अच्छे इंसान हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि जब मैंने वीडियो देखा, मुझे काफी असहज महसूस हुआ। मुझे नहीं लगता कि उनका ऐसा कोई इरादा था, लेकिन अगर वह मेरी बेटी होती तो यह मुझे अच्छा नहीं लगता। मुझे लगता है कि लोगों को दूसरों के बच्चों को छूना नहीं चाहिए, बस अपने बच्चों पर ही स्नेह बरसाएं।’’  
 
हालांकि लड़की के माता-पिता ने गायक का बचाव करते हुए कहा है कि ‘‘पापोन मेरी बेटी के लिए गुरू और पिता के जैसे हैं।’’  घटना को लेकर रवीना टंडन, सुचित्रा कृष्णमूर्ति और गौहर खान जैसी कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर गायक की आलोचना की है।(भाषा) 

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख