dharma sangrah
✕

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर रिलीज, कश्मीर में फैले आतंकवाद की दिखी झलक

Updated: सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (17:23 IST)
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। तेजस प्रभा विजय देओस्कर के निर्देशन में बनी यह एक्शन फिल्म एक रियल मिशन से प्रेरित है, जिसे साल 2015 में बीएसएफ के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर सम्मानित किया गया था। 
 
इस फिल्म में इमरान हाशमी असल ज़िंदगी के बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने ग्राउंड जीरो का एक्शन और इमोशन्स से भरा जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है।
 
ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर में फैले आतंकवाद के खौफ के साथ होती हैं। फिर आतंकवादियों द्वारा बीएसएफ जवानों को मौत के घाट उतार दिया जाता है। कई लोगों को आतंकवाद फैलाने के लिए भड़काया जा रहा है। ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है।
 
'ग्राउंड जीरो' एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इस फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर है। निर्देशक तेजस देवस्कर हैं, जबकि फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टेलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख