kalsarpa dosh calculator
✕

अकल से नकल कराते नजर आए इमरान हाशमी, रिलीज हुआ चीट इंडिया का टीजर

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (16:13 IST)
लंबे समय से पर्दे से दूर बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी जल्द ही फिल्म चीट इंडिया में नजर आने वाले हैं। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 
 
यह फिल्म भारत की शिक्षा प्रणाली में हो रहे अपराधों को बेपर्दा करती है। इस फिल्म को एक टैग लाइन दी गई है 'नकल में ही अकल है' जो देश में सबसे आकर्षक बिजनेस बन रहे शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
 
इमरान इस फिल्म में राकेश सिंह नाम के ऐसे शख्‍स का किरदार निभा रहे हैं जो परीक्षाओं में अमीर स्‍टूडेंट्स को पास कराने के लिए उनकी जगह होशियार स्‍टूडेंट्स को एग्‍जाम देने भेजते हैं और इसी काम के लिए पैसे लेते हैं। फिल्म में इमरान का जिसका मकसद पैसा कमाना है।
 
टीजर की शुरुआत में इमरान कहते हुए नजर आ रहे हैं, 'ऊपर वाला दुआ कुबूल करता है, मैं सिर्फ कैश लेता हूं।' इस फिल्‍म का प्रोडक्‍शन भूषण कुमार की टी-सीरीज कंपनी, तनुज गर्ग और अतुल कास्‍बेकर की एलिपसिस एंटेरटेनमेंट और इमरान हाशमी फिल्‍म्‍स कर रहे हैं। 
 
टीज़र से पहले फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज़ किया गया था। जिसमें स्टूडेंट्स के आई कार्ड के बीच इमरान हाशमी का चेहरा नज़र आ रहा था। वहीं इसी के साथ कैंची, स्टांप पैड के साथ कुछ नोटों के बंडल भी दिखाई दिए थे।

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख