1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Elvish Yadav extortion case Gurugram Police arrests one from Gujarat

एल्विश यादव से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गुजरात से गिरफ्तार

Extortion demanded from Elvish Yadav
Elvish Yadav : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव को लेकर हाल ही में खबर आई कि कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन करके एक करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की है। एल्विश ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया था।
 
वहीं अब एल्विश की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने गुजरात के वडनगर से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एल्विश से रंगदारी मांगने वाले शख्स का नाम शाकिर मकराणी है। आरोपी और उसके पिता गुजरात में आरटीओ एजेंट का काम करते हैं। 
 
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वो मोबाइल नंबर भी बरामद किया है, जिससे एल्विश से रंगदारी मांगी गई थी। खबरों के अनुसार पुलिस आरोपी को लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जल्द करोड़पति बनने की लालच में रंगदारी मांगी थी। 
 
बता दें कि एल्विश यादव सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। बाद में वो शो के विनर बने थे। इस शो का विनर बनने के बाद एल्विश के पास कई म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग करने लगी थी रवीना टंडन, इस तरह मिला था फिल्मों में पहला रोल