Hanuman Chalisa
✕

देर रात मुंह छुपाते दिखे एली एवराम और हार्दिक पांड्या

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (11:36 IST)
कुछ वक़्त से एक्ट्रेस एली एवराम और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के सीक्रेट लव की खबरें चल रही हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ नज़र आते रहते हैं लेकिन कभी इन्होंने अपने प्यार का खुलासा नहीं किया। पिछले दिनों हार्दिक पांड्या के भाई की शादी में उनके साथ एली स्पॉट हुई थीं। अब वे एक बार फिर हार्दिक के साथ मुंबई की सड़कों पर दिखाई दी। 
 
दरअसल एली और हार्दिक लेट नाइट हाकिम अलिम के सैलून पर स्पॉट हुए। हालांकि एली ने अपना पूरा चेहरा ढंक रखा था। यह बहुत ही फेमस सैलून हैं और वहां किसी के साथ स्पॉट होना आम बात है। ऐसे में एली भी हार्दिक के साथ सैलून से बाहर निकली, तो मीडिया की नज़रों से खुद को छुपा ना पाईं। 
 
एली ने इसके पहले हार्दिक के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों के बारे में कहा था कि लोगों को बात करने दो, मुझ स्पष्ट करने की क्या जरूरत है? इससे सभी को और मसाला मिलेगा। वैसे भी इतने सालों में बहुत सी गलत बातें लिखी गई हैं,  लेकिन मैंने कभी क्लियर नहीं किया। 


 
एक बार जब आप एक जाना-पहचाना चेहरा बन जाते हैं तो लोग आपके बारे में गॉसिप्स और बातें दोनों बनाते हैं। लेकिन हम इसकी वजह से खुद को बांधेंगे नहीं। इसलिए हम इन अफवाहों को रोकने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते। मैं जो भी कहूंगी लोगों को गलत ही लगेगा। 
 
अब क्या सही है क्या गलत, ये तो एली और हार्दिक ही जानें। अगर वे प्यार में हैं तो खुलकर सामने आएं। एक और एक्ट्रेस-क्रिकेटर की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आएगी। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख